शिकारपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन युवक को पकड़ा है। पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए युवकों में नगर के दिउलिया के आसिफ, हफिजुल्लाह और महुआ मंझरिया के इलियास अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने पहले आसिफ को पकड़ा और फिर हफिजुल्लाह को उसके घर से उठाया है। दोनों की निशानदेही पर इलियास अंसारी की गिरफ्तारी हुई है।