राज्य में पहली बार पहाड़ी-सुदूर अंचल में मौके पर सोनोग्राफी सुविधा!
सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर | तरांदुल
कभी माओवादी गतिविधियों से प्रभावित रहे भानुप्रतापपुर के दुर्गम पहाड़ी ग्राम तरांदुल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ने नया आयाम छुआ।
छत्तीसगढ़ में पहली बार पहाड़ी एवं ऐसे सुदूर अंचल में सोनोग्राफी मशीन पहुंचाकर गांव में ही गर्भवती महिलाओं की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन की यह अभिनव पहल कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में साकार हुई।
पहली बार गांव में ही 25 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। साथ ही 571 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
जहां कभी दुर्गमता और माओवादी गतिविधियां सेवाओं की राह में चुनौती थीं, वहीं आज विशेषज्ञ चिकित्सक और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं ग्रामीणों के द्वार तक पहुंच रही हैं। शिविर में कुल 570 हितग्राही विभिन्न जानकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए।
दुर्गम पहाड़ों से विकास की नई तस्वीर—
सेवा वहीं, जहां जरूरत।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
Kanker, Chhattisgarh | Oct 4, 2026