चास: चास से नवी मुंबई: 13 वर्षीय बच्ची का अपहरण, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हुई बरामद
Chas, Bokaro | May 2, 2026 बोकारो जिले के चास क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है।आज शनिवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बताया गया कि 22 अप्रैल 2026 को स्कूल जाने के बहाने घर से निकली लड़की जब वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने 23 अप्रैल को चास मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई।