भंवरकुआं में मारपीट के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में बुजुर्ग से मारपीट और नुकीली चीज से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, 16 सितंबर की रात एक्टिवा टच होने की बात को लेकर विवाद हुआ था। बीच-बचाव करने पहुंचे 66 वर्षीय विनोद हार्डिया पर आरोपियों ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हुए। शिकायत में सोने की चेन गायब होने की बात भी कही गई है।
मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला और उठक-बैठक भी लगवाई।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा रही। पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती का संदेश दिया।
इंदौर | भंवरकुआं
#IndoreNews #Bhanwarkuan #PoliceAction #CrimeNews #MadhyaPradesh
@ps_bhawarkuwa
Indore, Indore | Sep 24, 2026