बिंदकी: बिंदकी में भाजपा विधायक के कैंप कार्यालय में पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी मनाई गई, बांटे गए लड्डू
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप स्थित भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय में सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे पश्चिम बंगाल तथा असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता पर खुशी मनाई गई। भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए गए। भाजपा का झंडा लहराकर एक दूसरे को लड्डू खिलाए गए।