भिंड नगर: हत्या के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी युवक को हीरालाल पुरा सेपुलिस ने किया गिरफ्तार
भिंड पुलिस को हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता मिली है। देहात थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में हुए हत्या कांड के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हीरालाल का पुरा गांव में 10 फरवरी 2024 को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी