चौपारण: जीटी रोड की बदहाल स्थिति और उड़ती धूल से लोग परेशान, जेपी पटेल ने डीसी से की हस्तक्षेप की मांग
चौपारण क्षेत्र में जीटी रोड की बदहाल स्थिति और सड़क पर उड़ती धूल से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जेपी पटेल ने हजारीबाग के उपायुक्त (डीसी) से फोन पर बातचीत कर मामले में तत्काल संज्ञान लेने