दादरी: सेक्टर-126 क्षेत्र में बीच सड़क पर चलती कार से खतरनाक स्टंट करते युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-126 क्षेत्र में बीच सड़क पर युवकों द्वारा चलती कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं खतरनाक स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी (यातायात) ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने बताया है कि जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।