दादरी: ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न अवार्ड के लिए नामित किया गया
ग्रेटर नोएडा में रहने वाले स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न अवार्ड के लिए नामित किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी मनीष वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने प्रवीण कुमार को पुष्प गुच्छ भेंट कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।