महोबा: फतेहपुर बजरिया में अतिक्रमण पर भड़के लोग, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Mahoba, Mahoba | Sep 21, 2026 अतिक्रमण के खिलाफ 100 से अधिक स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि राधाकृष्ण मंदिर के सामने 25 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के चलते घटकर महज 6 फीट रह गई है। इससे राहगीरों, स्कूल वैन और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। एडीएम सुखबीर सिंह ने एसडीएम को जांच दी है।