करनैलगंज: बेलमत्थर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 7 के खिलाफ केस दर्ज
बेलमत्थर में भूमि विवाद में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से 4 महिलाओं समेत 5 लोग चोटिल हो गये। पीड़ित उमाशंकर का आरोप है जमीनी विवाद में 3 लोगों ने धमकी देते हुए मुझे व बेटी को मारापीटा है। वहीं दूसरी पक्ष की ममता सिंह ने 4 लोगों पर धमकी देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। बुधवार 5 बजे SO ने बताया दोनो पक्षो की ओर से 7 पर केस दर्ज किया गया है।