अनूपपुर: सोन सभागार में बैठक, जनसुविधाओं में सुधार और लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें जनसुविधाओं को दुरुस्त करने और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया। बैठक में पेयजल, बिजली, खाद्य, आबकारी और शिक्षा विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।