भीलवाड़ा: मंगलपुरा बायपास पर कंटेनर डंपर से टकराया, करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर चालक को निकाला गया, हुई दर्दनाक मौत
पुर थाना क्षेत्र के मंगलपुरा बायपास पर देवनारायण होटल के सामने एक कंटेनर डंपर से टकरा गया,हादसे में कंटेनर की कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं चालक केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत कर चालक को बाहर निकाल जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।