हरनौत: हरनौत में सप्तमी पर दुर्गा पूजा के लिए खुला मां का पट, पूजा पंडालों में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र की सप्तमी दिन के अवसर पर हरनौत बाजार समेत पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा की रौनक देखने को मिल रही है। शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। पट खुलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। मां के दर्शन और पूजा-अर्