माण्डलगढ़: मांडलगढ़ कस्बे में चोरों ने ज्वैलरी की दुकान को बनाया निशाना, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
मांडलगढ़ कस्बे के सदर बाजार में पुलिस चौकी निकट गुरूवार देर रात को करीब 2 बजे चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान को निशाना बनाया है, अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़ कर अंदर घुसे ओर करीब 70-80 हजार राशि के चाँदी के आभूषण ले उड़े,चोर दुकान के अंदर पड़ी दो तिजोरी को भी उठा कर दुकान के बाहर फेंक गए