माण्डलगढ़: श्रद्धालुओं ने सिंगोली चारभुजा मंदिर में दान पात्र नहीं खोलने पर किया भारी विरोध, विकास अवरुद्ध होने का आरोप
मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिंगोली चारभुजा के मन्दिर में रखे दानपात्र को गुरूवार दोपहर एक बजे को खोलने आए देवस्थान विभाग अजमेर के अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र के श्रद्धालुओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। देवस्थान विभाग के अधिकारियों को श्रद्धालुओं ने दानपात्र को नहीं खोलने दिया जिससे उन्हें बिना दानपात्र खोले ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।