कोंडागांव: बस्तर में सड़क-पुल निर्माण को मिलेगी रफ्तार, कोंडागांव में आयोजित बैठक में PWD सचिव ने दिए सख्त निर्देश
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज सोमवार दोपहर 12 बजे कोंडागांव में अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव में चल रहे सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्य समय-सीमा में पूरा करने और बरसात में कटने वाले गांवों के लिए बारहमासी सड़क-पुल प्रस्ताव प्राथमिकता से भेजने के निर्देश दिए। बैठक में न