डौण्डीलोहारा: बालोद भाजपा कार्यालय में कार्यसमिति बैठक संपन्न, बंगाल जीत की खुशी में बंटी 100 किलो झालमुड़ी
भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा में शनिवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की पहली बैठक और “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” की तैयारी को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री उपस्थित रहे।