दुर्ग: दुर्ग जिले में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, थानौद से एसडीआरएफ ने 32 लोगों का किया रेस्क्यू
दुर्ग जिले में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,ग्राम थानौद से एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार सुबह किया 32 लोगों का रेस्क्यू,एसडीआरएफ के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बुधवार दोपहर 12 बजे बताया कि जैसे ही थनौद गांव से 32 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, रेस्क्यू टीम तत्काल रवाना हुई। मुश्किल हालातों के बावजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।