दुर्ग: दुर्ग जिले में बारिश के कारण बाढ़ का बना खतरा, प्रशासन हुआ अलर्ट
दुर्ग जिले में बारिश से बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट पर,एसडीआरएफ कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया कि दुर्ग जिले में लगातार बारिश को देखते हुए शिवनाथ नदी और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्रामीणों, सरपंच और पंचों को निर्देश दिया गया है कि गांव में पानी आने की स्थिति में तुरंत सूचना दें।