बीकानेर: जूनागढ़ के पास होटल में बिजली चोरी पकड़ी गई, 5.60 लाख की वीसीआर भरी गई
बीकानेर में BKESL की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जूनागढ़ किले के पास चोटिला कुआं क्षेत्र स्थित एक होटल में बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरी की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें अनियमितता सामने आने पर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान होटल में अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने की पुष्टि होने