सरधना: नगर की सड़कों पर जाम के कारण व्यवस्था बदहाल, वाहन चालकों को हो रही परेशानी, देवी मंदिर चौक पर लगा लंबा जाम
सरधना नगर क्षेत्र के बिनोली रोड देवी मंदिर चौक और मेरठ चौराहे पर रविवार को तीन बजे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ भीतरी गलियों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।