गुना कलेक्ट्रेट में 14 जनवरी को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा भूतपूर्व सैनिक दिवस कार्यक्रम किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर आशुतोष शुक्ला ने कहा, गुना जिले की वीर नारियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया। भूतपूर्व सैनिकों के देश के प्रति योगदान को याद करना और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करना उद्देश्य था।