चूरू: डिजिटल अरेस्ट के तहत साइबर ठगी में पुलिस ने 2.38 लाख रुपए वापस दिलाने में हासिल की बड़ी सफलता
Churu, Churu | Jun 1, 2026 चूरू। जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई लाखों की साइबर ठगी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित के खाते में 2 लाख 38 हजार रुपए वापस करवाए। पुलिस के अनुसार, जालसाजों ने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल कर खुद को पुणे एटीएस का अधिकारी बताकर परिवार को डराया।