सहजनवा: नौसड़ में किशोरी पर चाकू से हमला, घर में घुसकर किया ताबड़तोड़ वार, लड़की घर पर अकेली थी, मां मार्केट गई थी
गोरखपुर में घर में घुसकर एक युवक ने 17 साल की किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में किशोरी का गला और हाथ बुरी तरह कट गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पूरा मामला गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ में सोमवार शाम को हुआ।