#बड़ी #खबर
शादी से 58 दिन पहले बुझ गई श्रुति की जिंदगी: राज कल्पना बस अग्निकांड में मंगेतर के द्वारा पहनाई गई अंगूठी से हुई श्रुति रावत की पहचान
छतरपुर। राज कल्पना बस में 23 और 24 सितंबर की दरमियानी रात लगी आग ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में करीब 9 यात्रियों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में छतरपुर के सटई रोड निवासी 26 वर्षीय श्रुति रावत भी शामिल थीं।
श्रुति 24 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली थीं। कुछ समय पहले ही 21 जून को छतरपुर के रुद्राक्ष होटल में उनकी सगाई हुई थी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे थे। कुछ दिन पहले ही श्रुति और उनके मंगेतर ने नोएडा से शादी के कपड़ों की खरीदारी की थी।
श्रुति अपनी बहन के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए नोएडा से राज कल्पना बस में उरई आ रही थीं। परिजनों के मुताबिक, रात में श्रुति से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि वह बस में बैठ गई हैं और सुबह करीब 5 बजे उरई पहुंच जाएंगी।
सुबह परिजन उरई स्थित राज कल्पना कार्यालय पहुंचे, लेकिन बस वहां नहीं पहुंची थी। कार्यालय से बस में आग लगने और यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों ने जब हादसे की जानकारी देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजन दिल्ली पहुंचे तो श्रुति की पहचान बेहद दर्दनाक तरीके से हुई। बताया गया कि श्रुति करीब 90 प्रतिशत तक झुलस चुकी थीं। मंगेतर ने सगाई में पहनी गई अंगूठी से उनकी पहचान की, जबकि बहन ने सगाई में श्रुति को दिए गए कानों के टॉप्स से पहचान की।
अब सबसे बड़ा सवाल बस प्रबंधन और स्टाफ की भूमिका को लेकर उठ रहा है। श्रुति के बहनोई का आरोप है कि कुछ यात्रियों ने बस में जलने जैसी बदबू आने की बात ड्राइवर और कंडक्टर को बताई थी, लेकिन कथित तौर पर उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। कुछ समय बाद यही बदबू आग में तब्दील हो गई।
हादसे के बाद अब सवाल है कि अगर समय रहते यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लिया जाता, बस को रोका जाता और सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सक्रिय की जाती, तो क्या इतने लोगों की जान बचाई जा सकती थी?
इन आरोपों की जांच और बस में मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल के साथ यह भी सामने आना जरूरी है कि हादसे के समय ड्राइवर-कंडक्टर ने क्या कार्रवाई की और बस में अग्निशमन तथा आपातकालीन निकासी की व्यवस्था किस स्थिति में थी।
SP Chhatarpur Bundelkhand Wala PRO Bhopal Collector Office Sagar परिंदा पोस्ट PRO Tikamgarh Collector Office Panna Citydreams Property Chhatarpur Dharmendra Thagele Sklnews24 Harvindra Shingh Yadav काव्या चौधरी नोयडा