नानपारा: नानपारा पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद किया गया गिरफ्तार
नानपारा कोतवाल गुरुसेन सिंह पुलिस टीम के साथ बंजरिया नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सेंट्रो कार आती दिखाई दी।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार रोकने का प्रयास किया तो चालक कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।