अटरू: झाड़ोता में शिव महापुराण कथा में गणेश और कार्तिकेय की कथा सुनाई गई
Atru, Baran | Jun 14, 2026 सकतपुर, क्षेत्र के झाड़ोता गांव मे स्थित गढ़ परिसर मे चल रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन रविवार को कथा वाचक आचार्य महेश शास्त्री के द्वारा गणेश जी , कार्तिकेय जी के जन्म की कथा सुनाई गई ओर गणेश जी के रूप, सूक्ष्म दृष्टि ओर उनके गुणों का वर्णन किया गया है । इस दौरान कथा वाचक आचार्य महेश शास्त्री ने भगवान गणेश जी की लीलाओं का वर्णन किया ।