लातेहार: नगर मंदिर चंदवा में पुजारी से मारपीट, युवक ने पुलिस अधीक्षक लातेहार से आवेदन देकर मदद मांगी
चंदवा थाना क्षेत्र में नगर मंदिर परिसर में मौली बांधकर जीविकोपार्जन करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।दिए गए आवेदन के अनुसार जीवन मिश्रा ने बताया कि वह नगर मंदिर में मौली धागा बांध कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।