बक्सर: बक्सर में नव नियुक्त डीईओ समेत शिक्षा पदाधिकारियों का प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत
Buxar, Buxar | Jul 11, 2026 वामन भगवान की पावन धरती बक्सर में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनियुक्त शिक्षा अधिकारियों का स्वागत किया। बक्सर की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी इन्द्र कुमार कर्ण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार झा, सुरेश प्रसाद सिंह और अनन्या का भव्य स्वागत किया गया। संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र दिया गया।