Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

गुरुग्राम पुलिस ने NH-48 पर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए किए विशेष प्रबंध, 260 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों सहित आधुनिक संसाधनों को किया तैनात। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 8 जुलाई । पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त (यातायात), गुरुग्राम के नेतृत्व में गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर विशेष यातायात प्रबन्ध किए है। इस विशेष प्रबन्ध का मुख्य उद्देश्य बढ़ते यातायात दबाव, वर्षा ऋतु एवं रात्रिकालीन परिस्थितियों के दौरान किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति को रोकना तथा आमजन को बिना किसी बाधा एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है। यातायात प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 260 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष रूप से तैनाती की गई है। इसके साथ-साथ आधुनिक संसाधनों का भी व्यापक प्रबंध किया गया है, जिनमें 5 क्रेन, 2 हाइड्रा मशीनें, 1 एंबुलेंस, 17 मोटरसाइकिल राइडर तथा 6 चार पहिया पुलिस वाहन शामिल हैं। ये सभी टीमें विशेष रूप से रात्रिकाल एवं वर्षा के दौरान गुरुग्राम शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं व्यस्त स्थानों पर तैनात रहकर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी। यातायात पुलिस द्वारा NH-48 के सभी प्रमुख प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया एवं तिपहिया वाहनों को किसी भी एंट्री पॉइंट से हाईवे पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत चालान सहित आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से तैनात पुलिस बल एवं संसाधनों का उपयोग आवश्यकतानुसार यातायात रूट डायवर्जन, दुर्घटना स्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को शीघ्र हटाने, खराब वाहनों के कारण उत्पन्न अवरोध समाप्त करने तथा आपातकालीन यातायात प्रबंधन के लिए भी किया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति में यातायात लंबे समय तक प्रभावित न हो तथा आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े। गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। नियंत्रण कक्ष एवं फील्ड में तैनात पुलिस टीमें आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी संभावित जाम अथवा बाधा को तत्काल दूर करने के लिए सतत प्रयासरत हैं। गुरुग्राम यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि:- 👉🏻 यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। 👉🏻 दोपहिया एवं तिपहिया वाहन चालक हाईवे पर प्रवेश न करें। 👉🏻 निर्धारित लेन में ही वाहन चलाएं तथा अनावश्यक रूप से वाहन न रोकें। 👉🏻 वर्षा के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखें एवं पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखें। 👉🏻 पुलिस एवं यातायात कर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। 👉🏻 किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा यातायात संबंधी समस्या होने पर तत्काल यातायात पुलिस को सूचित करें। गुरुग्राम पुलिस का उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराना है। आमजन के सहयोग से ही शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 8, 2026

MORE NEWS

पलवल (होडल): प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग ने बहू और उसके पिता पर साजिश का आरोप, पुलिस पर भी लगाए गंभीर सवाल
पलवल (होडल)। होडल क्षेत्र निवासी रमेश चंद्र ने अपनी पुत्रवधू श्याम और उसके पिता पर संपत्ति हड़पने की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन से भी उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा।
रमेश चंद्र के अनुसार, उनकी पुत्रवधू श्याम अपने पिता के साथ मिलकर उनके बेटे वरुण और पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि संपत्ति पर कब्जा करने के उद्देश्य से वरुण पर झूठा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2026 को उनके घर पर हमला, मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना हुई थी। शिकायत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि उनके और उनके बेटे के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच नहीं की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। रमेश चंद्र का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि "खाकी ही खाकी का साथ दे रही है, पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं हो रही।" उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, कथित झूठे मामलों की समीक्षा करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वे चाहते हैं कि प्रशासन निष्पक्ष होकर पूरे मामले की जांच करे ताकि सत्य सामने आ सके।
दूसरे पक्ष का पक्ष: इस मामले में पुत्रवधू श्याम, उनके पिता तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता रमेश चंद्र द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है।

पलवल (होडल): प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग ने बहू और उसके पिता पर साजिश का आरोप, पुलिस पर भी लगाए गंभीर सवाल पलवल (होडल)। होडल क्षेत्र निवासी रमेश चंद्र ने अपनी पुत्रवधू श्याम और उसके पिता पर संपत्ति हड़पने की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन से भी उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। रमेश चंद्र के अनुसार, उनकी पुत्रवधू श्याम अपने पिता के साथ मिलकर उनके बेटे वरुण और पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास कर रही है। उनका आरोप है कि संपत्ति पर कब्जा करने के उद्देश्य से वरुण पर झूठा छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2026 को उनके घर पर हमला, मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना हुई थी। शिकायत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि उनके और उनके बेटे के खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच नहीं की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। रमेश चंद्र का कहना है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि "खाकी ही खाकी का साथ दे रही है, पीड़ित परिवार की सुनवाई नहीं हो रही।" उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, कथित झूठे मामलों की समीक्षा करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वे चाहते हैं कि प्रशासन निष्पक्ष होकर पूरे मामले की जांच करे ताकि सत्य सामने आ सके। दूसरे पक्ष का पक्ष: इस मामले में पुत्रवधू श्याम, उनके पिता तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता रमेश चंद्र द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना शेष है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 12, 2026

खतरे में आम जनता की जान! गुरुग्राम के अशोक विहार में नियमों को ताक पर रखकर बिना NOC के 6-7 मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ऊपर से ईंटें और कंस्ट्रक्शन का सामान नीचे गिर रहा है, जिससे वहाँ रह रहे लोग बाल-बाल बचे। पहले भी यहाँ आग लगने की घटना हो चुकी है, लेकिन प्रशासन अभी भी मौन है। क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही नींद खुलेगी? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि अधिकारियों तक बात पहुँचे! #Gurugramnews #IllegalConstruction #PublicSafety #timekhabernownews #AlertNews #BreakingNews #viralvideoシ #awareness #MCGurugram #trendingnow DC Gurugram Randil Batth Municipal Corporation Gurugram DTP. R .S Batth

खतरे में आम जनता की जान! गुरुग्राम के अशोक विहार में नियमों को ताक पर रखकर बिना NOC के 6-7 मंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ऊपर से ईंटें और कंस्ट्रक्शन का सामान नीचे गिर रहा है, जिससे वहाँ रह रहे लोग बाल-बाल बचे। पहले भी यहाँ आग लगने की घटना हो चुकी है, लेकिन प्रशासन अभी भी मौन है। क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही नींद खुलेगी? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं और इसे ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें ताकि अधिकारियों तक बात पहुँचे! #Gurugramnews #IllegalConstruction #PublicSafety #timekhabernownews #AlertNews #BreakingNews #viralvideoシ #awareness #MCGurugram #trendingnow DC Gurugram Randil Batth Municipal Corporation Gurugram DTP. R .S Batth

Jhajjar, Jhajjar | Jul 12, 2026

Jhajjar, Jhajjar | Jul 10, 2026