उज्जैन शहर: कमल कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी बाइक को मिनटों में चुराकर बदमाश फरार, सीसीटीवी में कैद
उज्जैन में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार सुबह चिमनगंज थाना क्षेत्र की कमल कॉलोनी में बदमाशों ने महज 1 मिनट 38 सेकेंड में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पूरी घटना सुबह करीब 6:43 बजे की है, जिसमें दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।