बीकानेर: नयाशहर पुलिस ने 475 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी है
बीकानेर में नयाशहर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 475 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैरू कुटिया क्षेत्र में अफीम की खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बजरंग (36) पुत्र महिराम बिश्नोई निवासी भाटों का बास, जम्भेश्वर नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से