बांका: दोमुहान बालू घाट पर रंगदारी मांगने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Banka, Banka | May 13, 2026 सदर थाना पुलिस ने दोमुहान बालू घाट पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को बुधवार की शाम 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, महादेव इनक्लेव कंपनी के एक कर्मी से रंगदारी मांगने और उसके साथ मारपीट करने की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई गई थी।