ब्यौहारी: लड़की को टुरी कहने पर किशोर की मारपीट, आहत होकर किशोर ने लगा ली फांसी, ब्यौहारी के सनौसी गांव का मामला
ब्यौहारी के सनौसी गांव में एक किराना दुकान में बैठी लड़की को किशोर ने टुरी कह दिया, जिसके बाद लड़की के भाई ने किशोर के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी , जिससे आहत किशोर ने घर पहुंच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, अब पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। यह जानकारी मंगलवार की शाम 6 बजे पुलिस ने दी है।