बहरोड़: बहरोड में चोरों के निशाने पर सरकारी बोरिंग, एक माह में दूसरी बार लीड चोरी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Behror, Alwar | Jun 24, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के रिवाली गांव में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सरकारी बोरिंग भी उनके निशाने पर आ गई हैं। एक माह के भीतर दूसरी बार सरकारी बोरिंग की लीड (केबल) चोरी होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।