2 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर की ओर प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में “ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हम लेकर रहेंगे”, “तानाशाही मुर्दाबाद” और “इंकलाब जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए। दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और जंतर-मंतर समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
प्रदर्शन का मुद्दा मुख्य रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठाए गए सवाल हैं। आम आदमी पार्टी समेत विभिन्न संगठनों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की थी।
पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर बढ़े। इलाके में बैरिकेडिंग और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। बाद में आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज और संजीव झा समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई।
#Breking #News #india #trending #viral