रायपुर पुलिस का पैदल मार्च, 80 लोगों पर सख्त कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने उत्तर ज़ोन में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक विशेष अभियान चलाया। डीसीपी दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया गया और 80 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ किया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
#RaipurPolice #RaipurNews #CGPolice
#LawAndOrder #BreakingNews