केरसई: केरसई के देवबहार में धार्मिक अनुष्ठान के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन शुरू, उमड़ी भीड़
Kersai, Simdega | Apr 12, 2026 केरसई के देवबाहर गांव में रविवार की सुबह 10:00 बजे धार्मिक अनुष्ठान के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत हुई। इस दौरान बताया गया की सबसे पहले कलश यात्रा के साथ इसकी शुरुआत हुई ,जहां पर आसपास के कई गांव की मंडली शामिल होकर हरे राम हरे कृष्ण के जय घोष के साथ क्षेत्र को भक्ति मय बना दिया है वहीं सोमवार को हवन पूजन के साथ इसका समापन होगा।