ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएमए कॉलेज, बहेड़ी में छात्रों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई। आंदोलन शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक बताया गया है। भूख हड़ताल का नेतृत्व अभिषेक यादव, हिमांशु सिंह राजपूत एवं प्रवीण यादव कर रहे हैं।