फरीदाबाद: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों व तकनीकी माध्यम से आरोपी को सराय मार्किट रोड से काबू किया है। आरोपी से मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने 25 मई की रात को मोबाईल फोन को एक रेहडी वाले से चोरी किया था। आरोपी अभी 15-20 दिन पहले फरीदाबाद आया था जो अब यहा फुटपाथ पर ही रहता है।