गौरिहार: ज्योराहा से बारीगढ़ जा रही अनियंत्रित बोलेरो बाड़ तोड़कर खेत में घुसी, पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला
छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योराहा में ज्योराहा से बारीगढ़ की ओर जा रही एक बोलेरो कार गुरुवार की सुबह 10 बजे अनियंत्रित होकर बाड़ तोड़ते हुए खेत में जा घुसी और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।