जावरा: रुपाणिया खाल की अधूरी पुलिया को लेकर कोर्ट में दीवानी वाद, 3 नवंबर को सुनवाई
Jaora, Ratlam | Sep 30, 2026 जावरा-सीतामऊ रोड पर ग्राम रोला स्थित रुपाणिया खाल में छह साल से अधूरा सेतु निगम का पुलिया निर्माण और एप्रोच रोड न बनने को लेकर ग्रामीणों ने कोर्ट का रुख किया है। 3 नवंबर को न्यायालय में सुनवाई निर्धारित की गई है।