सिरोही: महिला सुरक्षा के गुर सीखीं 400 बालिकाएं, पुलिस ने साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण
Sirohi, Sirohi | Jul 3, 2026 पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में शुक्रवार को महिला सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिला टीम ने करीब 400 छात्राओं को महिला अपराधों से बचाव, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आत्मरक्षा के प्रभावी उपायों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।