महाराजगंज: शिवगढ़ पुलिस ने रानीखेड़ा पुलिया के पास 3 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
11 जून बृहस्पतिवार शाम 4 बजे शिवगढ़ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 3 अभियुक्तो को 3 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें एनडीपीएस से संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस रानीखेड़ा पुलिया के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई पड़े जिनके पास से अवैध गांजा बरामद किया गया।