अनूपपुर: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया का अनूपपुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया शनिवार को अनूपपुर जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। अमलाई से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। अनूपपुर पहुंचकर उन्होंने इंदिरा चौक पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।