गुना नगर: जिला कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े गंगवार ने कट्टे की नोक पर दो दोस्तों का किया अपहरण, मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के सबसे सुरक्षित इलाके जिला कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े 6 मई को गेंगवार को देखा गया। 7 मई को दर्ज मामले में फिल्मी अंदाज में फायर करने की कोशिश की। मिसफायर होने पर फरियादी ने पिस्टल छीन ली। फरियादी के दो दोस्तों को कट्टे की नोक पर अपहरण करने का आरोप है। कैंट पुलिस ने देर रात अपहरण किए युवकों को सुरक्षित छुड़ाया, मामला दर्ज कर जांच जारी है।