झांसी: बड़ागांव गेट स्थित खाटू श्याम फर्नीचर की दुकान से बिना पैसे दिए दबंग ने फर्नीचर लिया, अब दुकानदार को दे रहा धमकी
Jhansi, Jhansi | Feb 21, 2025 झाँसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव गेट के बाहर स्थित खाटू श्याम फर्नीचर की दुकान पर बीती 25 जनवरी को एक दबंग व्यक्ति ग्राहक बनकर आया और उसने लगभग 42 हजार रूपये का फर्नीचर बुक कराया, उसके बाद जब दुकानदार उज्ज्वल गुप्ता उर्फ निक्की गुप्ता ने उससे रूपये मांगे तो वह फोन पे करने की बात करने लगा, फिर वह चकमा देकर फर्नीचर को लेकर रफूचक्कर हो गया।