बैतूल नगर: बैतूल: नीट यूजी पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
बैतूल। नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को शाम 6 जिला अध्यक्ष विनोद जगताप के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ता पहले नेहरू पार्क में एकत्र हुए, जहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री के प्रतीकात्मक छायाचित्र का दहन कर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ता रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल के