भभुआ: दुलहरा गांव के पास बाइक और हाईवा ट्रक की टक्कर में बाइक सवार दो घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Apr 2, 2026 दुलहरा गांव के पास बाइक व हाईवा ट्रक के जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे की बताई गई है। शिक्षक चैनपुर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 37 वर्षीय पुत्र राजकुमार मौर्य तथा उसी गांव के छेदी हजाम के 25 वर्षीय पुत्र मेराज सलमानी बताया जाता है। सदर में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।